कसया नगर से होकर गुजर रही एनएच-28 पर कुशीनगर ओवरब्रिज के नीचे विशुनपुरा कट के सामने बुधवार की रात चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कार में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल छह लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी दिलीप कुमार किसी कार्य से परिवार सहित कसया क्षेत्र के गुरवलिया बाजार गए थे।