फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 2 की मौत: ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जले; देखें VIDEO

Thu, 28 May 2026 10:33 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान अजवनिया गांव के पास डस्ट लदा डंपर रॉग साइड से सामने आ गया। तेज रफ्तार में दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर गुरुवार सुबह रामगढ़ताल क्षेत्र के अजवनिया गांव के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए, जबकि ट्रक चालक और खलासी किसी तरह कूदकर जान बचाने में सफल रहे।

विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे हुए हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान अजवनिया गांव के पास डस्ट लदा डंपर रॉग साइड से सामने आ गया। तेज रफ्तार में दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगते ही उसमें फंसे चालक बस्ती स्थित थाना पुरानी के सत्येंद्र पुत्र रामकोमल और क्लीनर फतेहपुर के शिवा बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

वहीं, डंपर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वाहन से कूदकर बाहर निकल आए। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग शांत होने के बाद पुलिस और दमकल टीम ने डंपर के भीतर से चालक और क्लीनर के जले हुए अवशेष बाहर निकाले।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के कारण फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक और डंपर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें