फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नौकरी से बाहर निकालने के आदेश की उड़ाई धज्जियां, इस स्कूल की दो शिक्षिकाओं को किया निलंबित

Mon, 20 Apr 2020 02:32 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान माउंंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही से दो शिक्षकों को बाहर निकाले जाने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों को स्कूल के मानकों पर खरा नहीं उतरने का हवाला देते हुए मोबाइल पर संदेश भेजकर सेवाएं समाप्त करने की जानकारी दी। परेशान शिक्षकों ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की। 
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षकों को बाहर निकाले जाने की सूचना सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हुई तो स्कूल प्रबंधन ने दोनों शिक्षकों के निलंबन को वापस ले लिया है। कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने किसी संस्थान को अपने यहां काम करने वाले शिक्षकों को वेतन का भुगतान करने के साथ ही बाहर न निकालने का आदेश दिया है।

शिक्षिका निधि त्रिपाठी और गुड्डी सिंह ने आरोप लगाया है कि वो दो साल से विद्यालय के मीडिल कक्षाओं में अध्यापन का काम कर रही हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से लॉकडाउन के दौरान उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की तो वहां से पूछताछ करने पर निलंबन को वापस लेने की सूचना दी गई है। 333 विद्यार्थियों पर 26 शिक्षक माउंट लिट्रा जी स्कूल की कुसम्ही शाखा पर 330 विद्यार्थियों पर 26 शिक्षक मौजूद हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। निलंबित किए जाने वाली दोनों ही शिक्षिकाओं ने सात अप्रैल तक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में हर संभव मदद की है।

फीस मिली तो ही देंगे शिक्षकों को वेतन
स्कूल की निदेशक ने साफ किया है कि स्कूल के शिक्षकों को ये स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अभिभावक अगर अप्रैल, मई और जून की फीस देंगे। तभी उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा। निंलंबित किए गए शिक्षकों को वेतन का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें