फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक ने ईंट से कूचकर की मां की निर्मम हत्या, रातभर मां की लाश के साथ रहा कातिल बेटा; इसलिए मारा

Fri, 17 Oct 2025 03:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर

सार

संतकबीर नगर में नशे के लिए 50 रुपये न देने पर युवक ने ईंट से कूचकर मां की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीर नगर के धनघटा थाना इलाके के परशहर पूर्वी गांव में बुधवार की शाम नशे में धुत एक बेटे ने लकड़ी और ईंट से कूचकर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना के बाद भी वह घर में ही रहा और सुबह होते ही मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 7 बजे गांव के निवासी प्रेमचंद निषाद का पुत्र टीमल निषाद (29) शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां पर उसने अपनी मां कबूतरा देवी (55) से 50 रुपये मांगने लगा। 

मां ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने घर में रखा लकड़ी का गुटका उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जब वह गिर गई तो उसने ईंट से उसके सिर को कुचल दिया। इससे कबूतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

 

आरोपी का मकान गांव में कुआनो नदी के किनारे एकांत में है और घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पूरी रात घर में ही मौजूद रहा। सुबह जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मुकामी पुलिस को सूचना दी। 
 

उसे जब पुलिस के आने की सूचना मिली तो वह घर से भाग निकला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय भी मौके पर पहुंचे।
 

पांच भाइयों ने दूसरे नंबर पर था टीमल, शराब पीने का है आदी
मां की हत्या करने वाला टीमल पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गांव के लोग बताते हैं कि टीमल का बड़ा भाई राजेश (32) पिछले आठ साल से किसी जुर्म में बाराबंकी जेल में बंद है। दूसरा भाई राजुल (26) बनारस में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। टीमल के छोटे भाई मुकरी (20) और बंटी (16) घर पर रहते हैं। 

घटना के समय वह सब गांव में चाचा के घर पर थे। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी है और घर के सामानों को बेचकर भी शराब पीता था। उसके पिता प्रेमचंद की पहले ही मौत हो गई थी। इन पांचों भाइयाों में से अभी किसी की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी टीमल के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-प्रियम राजशेखर पांडेय, क्षेत्राधिकारी , धनघटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें