फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जूस विक्रेता का कत्ल... गोली की आवाज सुन पत्नी को लगा पंखे का फटा कंडेंसर; हार्टअटैक समझ रहे थे परिजन

Fri, 17 Oct 2025 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस दौरान जूस विक्रेता पत्नी के साथ टीनशेड में सो रहा था। गोली की आवाज सुनकर पत्नी को लगा कि पंखे का कंडेंसर फट गया है। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बांसगांव थाना इलाके के गोड़सरी गांव में बुधवार देर रात जूस विक्रेता मुन्ना साहनी (52) की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाहर वक्त वह घर के टिनशेड के नीचे मच्छरदानी में सोए थे। पत्नी आशा साथ में थी। 
विज्ञापन


उसका दावा है कि वह फायर की आवाज को पंखे का कंडेंसर फटना मान रही थी। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वारदात की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुन्ना साहनी का मकान गांव के बाहर सड़क किनारे है। वह कौड़ीराम कस्बे में फुटपाथ पर जूस की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावरों ने सोते समय मुन्ना की पीठ में गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज से पत्नी आशा की नींद खुली। उन्होंने पहले सोचा कि पंखे का कंडेंसर फट गया है, लेकिन जब मुन्ना को उल्टी होने लगी तो सहारा दिया। हाथों में खून लगा देखकर टॉर्च जलाई तो पति लहूलुहान थे। गांव के लोग दौड़े और मुन्ना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम ले गए। 

वहां से जिला अस्पताल जाते समय मुन्ना ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसएसपी गोरखपुर राजकरन नय्यर, एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार तोमर समेत अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी दक्षिणी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

उधर, पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर में मुन्ना का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर राप्ती तट, सोहगौरा पहुंचे। जहां बेटे ने मुन्ना का दाह संस्कार किया गया।

 

हत्या की सूचना मिलते ही पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद मृतक मुन्ना के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। चौरीचौरा से निषाद पार्टी के विधायक श्रवण निषाद भी गांव पहुंचे।

घटनास्थल के पास बन रहा था लक्ष्मी पूजा का पंडाल
घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर लक्ष्मी मूर्ति स्थापना का पंडाल बन रहा था। देर रात करीब 12 बजे तक गांव के युवक पंडाल में काम कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय तक मुन्ना भी जगे थे। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया।

मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। राजकरन नय्यर, एसएसपी

हार्टअटैक समझ रहे थे परिजन, डॉक्टरों ने बताया गोली लगने से हुई मौत
गोरखपुर के बांसगांव इलाके में मुन्ना साहनी की हत्या के मामले में परिजनों को कुछ समझ में नहीं आया। वारदात के बाद उन्होंने मुन्ना के शरीर पर खून देखा तो घबरा गए। कुछ लोगों ने हार्ट अटैक की बात कही लेकिन डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि उनकी पीठ में गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हुई। 
 

वारदात के वक्त पत्नी आशा देवी पास में ही सो रही थीं। उनको गोली लगने की भनक तक नहीं लगी। बेटे चंद्रभान निषाद ने बताया कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने सोते समय उनके पिता मुन्ना को गोली मार दी। गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी। देर रात मां आशा देवी को किसी भारी वस्तु के गिरने जैसी आवाज सुनाई दी तो उन्हें आवाज लगाई। वह बगल के कमरे में सो रहे थे। जब बरामदे में पहुंचे तो देखा कि पिता खून से लथपथ पड़े हैं। 

मुंह पर भी खून लगा देख हार्ट अटैक की आशंका पर अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि पिता की मौत गोली लगने से हुई है। कंधे के पास टी-शर्ट का जला हुआ निशान देख शक हुआ, जिसके बाद कपड़ा हटाने पर गोली का घाव दिखाई दिया। 
 
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सटीक कारण सामने आएगा। पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। तीन टीमों को जांच में लगाया गया है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें