फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बिना बताए घर से निकली थी प्रीति... फिर वापस नहीं लौटी', तीन बच्चों की मां को प्रेमी ने इस कारण मार डाला

Sat, 22 Nov 2025 03:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

यूपी के सिद्धार्थनगर में तीन बच्चों की मां प्रीति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद प्रेमी से शादी की जिद ने प्रीति की जान ले ली। प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी, शादीशुदा प्रेमी इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
siddharthnagar murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी नगर पंचायत की रहने वाली प्रीति की हत्या प्रेमी दिलीप अग्रहरि ने की थी। तीन बच्चों की मां प्रीति उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन पहले से शादीशुदा दिलीप इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन


इस पर प्रीति धमकी देने लगी थी कि शादी नहीं करोगे तो प्राथमिकी दर्ज करवा दूंगी। गले की हड्डी बनती जा रही प्रीति से पीछा छुड़ाने के लिए दिलीप ने उसे कहीं भाग चलने के लिए बुलाया और बाग में ले जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को इस मामले से पर्दा उठाते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रीति मौर्या (30) पत्नी बाबूलाल मौर्य निवासी इंद्रानगर गांगुली कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर का वहीं के टेकघर मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार अग्रहरि के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। 
विज्ञापन


प्रीति शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे दिलीप परेशान था। पुलिस के अनुसार प्रीति गर्भवती भी थी। प्रीति से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने हत्या की योजना बना डाली।

पुलिस के मुताबिक उसने प्रीति को फोन करके रुधौली बुलाया और कहा कि दोनों साथ भागकर शादी करेंगे। तय योजना के तहत प्रीति अपने तीन वर्षीय बेटे को साथ लेकर 19 नवंबर की शाम बस से रुधौली पहुंची।
 

उधर, आरोपी भी वहां पहुंच गया। दोनों कस्बे से बाहर गिधार कन्या स्कूल के पास स्थित बाग में गए। वहां काफी देर तक दोनों बैठे रहे। इस दौरान दिलीप ने पानी की बोतल में भरकर लाए देसी शराब पी। जब सिर पर नशा चढ़ गया तो उसने योजना के तहत चाकू से प्रीति पर कई वार करके हत्या कर दी। 
 

वारदात के बाद वह मासूम बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाद में बच्चे को एक राहगीर ने पुलिस को सौंपा। बच्चे के कुछ न बता पाने की वजह से पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया और उसके परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करने लगी।
 

दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे शव मिलने के बाद बच्चे की पहचान हुई। मामले की जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की लोकेशन और पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बांसी मार्ग पर आमी नदी पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

बिना बताए घर से निकली थी प्रीति, फिर वापस नहीं लौटी
बांसी के कस्बे के इंद्रानगर गांगुली निवासी प्रीति की हत्या को लेकर मोहल्ले के लोग काफी हतप्रभ हैं। महिला की हत्या के बाद पति बस्ती में शव लेने के लिए गए थे। सास बच्चों को लेकर बिलख रही थी। उन्होंने सिर्फ यह बताया कि जब बच्चे के साथ बहू निकली तो लगा कि वह बाजार में गई है, अगर पता होता कि अनहोनी होने वाली है तो उसे घर से निकलने ही नहीं देती।
 

जानकारी के अनुसार, प्रीति (30 वर्ष) पत्नी बाबूलाल मौर्या निवासी इंद्रानगर गांगुली बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से दो साल के बेटे को लेकर घर से निकली थी। रात में जब उसका पति बाबूलाल काम से लौटकर घर आया तो उसे तलाशना शुरू किया, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। 
 

परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस से प्रीति की हत्या की सूचना मिलने के बाद बाबूलाल और परिजन रूधौली थाने पर गए। वहां जाने पर जानकारी मिली कि रूधौली के कामता प्रसाद वार्ड में स्थित लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पास के बाग में प्रीति का क्षति विक्षत शव मिला। 

 

उसके चेहरा, गला और पेट पर गहरे घाव मिले हैं। इससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या क्रूरता से की गई है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम न हो पाने के कारण शुक्रवार को हुआ है। प्रीति का शव शुक्रवार की देर शाम को घर पहुंचा।

नौ साल पहले हुई थी प्रीति की शादी
शोहरतगढ़ कस्बे के छतहरा निवासी प्रीति की शादी नौ साल पहले बांसी कस्बे के इंद्रानगर गांगुली निवासी बाबूलाल मौर्या के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी सात साल की है। बाबूलाल मौर्या मिठाई बनाने का काम करते हैं। 
 
विज्ञापन

वह इन दिनों तहसील कार्यकाल के पास एक मिठाई की दुकान पर मिठाई बनाने का काम करते है। परिजनों के अनुसार वह सुबह सात बजे घर से निकल जाते थे और रात आठ बजे के बाद घर लौटकर आते थे। प्रीति भी कुछ घरों में घरेलू काम करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें