पीपीगंज इलाके में हुई घटना, मां को लेकर विवाह समारोह में जा रहा था बेटा
अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज (गोरखपुर)। इलाके में स्थित मॉडल शॉप के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने एबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के मटियारी निवासी लक्ष्मीना देवी (40) पत्नी कैलाश 25 वर्षीय बेटे रजनीश के साथ कैंपियरगंज में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठी लक्ष्मीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ट्रेलर कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है।