फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत मामला: ओटी टेक्नीशियन ने कर दिया था गर्भवती का ऑपरेशन, मैनेजर-संचालक गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2023 07:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के कैंपियरगंज में चौमुखा के वार्ड नंबर 14 निवासी शैलेश चौरसिया की पत्नी सरिता चौरसिया को प्रसव पीड़ा होने पर मां दुर्गा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह ऑपरेशन से बच्चा हुआ। कुछ समय के बाद बच्चे की मौत हो गई। वहीं शाम तक मां की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज के चौमुखा में स्थित मां दुर्गा हॉस्पिटल में ओटी टेक्नीशियन मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने डॉक्टर बनकर ऑपरेशन कर दिया था, जिस वजह से नवजात और प्रसूता की मौत हुई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मैनेजर श्यामसुंदर पासवान और संचालक शैलेंद्र नाथ सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपी श्यामसुंदर पासवान महराजगंज के कोटा के मुकुंदपुर और संचालक शैलेंद्र गोरखनाथ के पचपेड़वा का रहने वाला हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को चौमुखा के वार्ड नंबर 14 निवासी शैलेश चौरसिया की पत्नी सरिता चौरसिया को प्रसव पीड़ा होने पर मां दुर्गा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सबुह ऑपरेशन से बच्चा हुआ। कुछ समय के बाद बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम का ओएसडी बन करता था ठगी: जालसाजी का तरीका जान पुलिस भी चकराई, रुपये के लिए चंदन बन जाता था किन्नर


 

विज्ञापन

हॉस्पिटल में भर्ती महिला की शाम के दौरान हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल का संचालक शैलेंद्र सोलंकी ने दो साथियों के साथ चिलुआताल क्षेत्र के नकहा नंबर एक के पास निर्मला अस्पताल पहुंचा दिया। जहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था। अब पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भिजवाया है।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: हाईवे किनारे के कौड़ियों में भी न बिकने वाले गड्ढे अब उगल रहे सोना, इस वजह से बढ़ गए दाम

एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019 से हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया था। उसके बाद से पंजीकरण नहीं हुआ है। यहां पर काम करने वाले डॉक्टर से लेकर नर्स तक सब फर्जी हैं, किसी के पास कोई डिग्री नहीं है। अब पुलिस दर्ज केस की धारा को हत्या में तब्दील करने की तैयारी में है। पुलिस अब ऑपरेशन करने वाले फर्जी डॉक्टर चिलुआताल निवासी मोहम्मद असलम, टेक्नीशियन व नर्स कैंनियरगंज निवासी अनिता गिरी तथा नीतू भारती की तलाश में जुटी है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें