फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर का दरवाजा खोलते ही चीख पड़ी सास, फंदे से लटका था बहू का शव, बच्ची के मुंह में ठूसा था कपड़ा

Fri, 19 Feb 2021 08:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार की दोपहर में 24 वर्षीय महिला व उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी का शव मिला। मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त इस घर में मां-बेटी के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला...
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रहसू जनूबी पट्टी के मठिया टोला निवासी राहुल मद्धेशिया की शादी दो वर्ष पहले विशुनपुरा थाना क्षेत्र गांव जंगल विशुनपुरा के टोला गोसाईं पट्टी निवासी महंथ मद्धेशिया की पुत्री आशा (24) से हुई थी। राहुल जौरा बाजार में कपड़े की दुकान चलाता है। वह दुकान के लिए कपड़ा लेने सूरत गया हुआ है। उसके पिता भी सूरत में रहते हैं।

शुक्रवार को राहुल की पत्नी आशा घर पर डेढ़ साल की बच्ची आकृति के साथ थी। सास दवा लेने के लिए बाजार गई थी और दो छोटे देवर भी स्कूल गए हुए थे। दोपहर बाद सास जब बाजार से घर लौटी तो कमरे में बहू आशा का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि बच्ची आकृति फर्श पर मृत पड़ी थी। हृदय विदारक दृश्य देखकर सास चिल्लाने लगी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचकर पटहेरवा पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता महंथ मद्धेशिया ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग की है।

मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि वे लोग आशा की विदाई के लिए कई बार कह चुके थे, लेकिन ससुराल के लोग विदाई नहीं कर रहे थे, वहीं मृतका की सास का कहना है कि घटना के वक्त घर में मां-बेटी के अलावा कोई दूसरा नहीं था। इसलिए यह घटना कैसे हुई, इसका अंदाजा भी नहीं है।

पटहेरवा एसओ सुनील सिंह का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। तमकुहीराज के  सीओ फूलचंद कन्नौजिया का कहना है कि शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही यह बता पाना संभव होगा कि यह आत्महत्या का मामला है अथवा हत्या का। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें