फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के डेढ़ हजार से अधिक नमूनों की जांच लंबित, अब जांच माइक्रोबायोलॉजी विभाग के जिम्मे

Thu, 25 Jun 2020 09:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के चार जिलों के कोरोना जांच के करीब डेढ़ हजार नमूने की जांच एक हफ्ते से लंबित हैं। इससे नमूना देने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इनमें कई ऐसे भी हैं, जो रिपोर्ट न आने की वजह से निजी अस्पतालों में ऑपरेशन नहीं करा पा रहे हैं। अकेले गोरखपुर जिले के 620 नमूने पेडिंग हैं। ऐसा ही हाल अन्य जिलों का है।

विज्ञापन

 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिलों के जांच की जिम्मेदारी मिली है। इन जिलों में कुशीनगर को छोड़ दिया जाए, तो अन्य जिलों में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

गोरखपुर जिले की बात करें तो अब तक 278 मरीज मिल चुके हैं और यहां की 620 रिपोर्ट पेंडिंग पड़ी है। कुछ ऐसा ही हाल देवरिया का भी है। देवरिया के करीब 450 से अधिक नमूनों की जांच अब तक नहीं हो सकी है। इसके अलावा महराजगंज और कुशीनगर के भी 800 से अधिक नमूने जांच के लिए पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हाल आरएमआरसी का भी है। यहां भी करीब एक हजार से अधिक नमूनों की जांच पेंडिंग में पड़ी हुई है। इनमें सबसे अधिक बस्ती जिले के नमूने शामिल है। आरएमआरसी के जिम्मे बस्ती, सतंकबीनगर, सिद्धार्थनगर के अलावा आजमगढ़ मंडल की भी जांच की जिम्मेदारी है।

बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि नमूनों की जांच लगातार हो रही है। प्राथमिकता के तौर पर सभी जिलों की जांच कराई जा रही है। नमूने अधिक आ रहे हैं, इसकी वजह से थोड़ा समय लग रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें