फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंडस्ट्रियल एस्टेट और सूरजकुंड उपकेंद्रों की बढ़ेगी क्षमता

Mon, 22 Jun 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट और सूरजकुंड विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। बिजली निगम ने दोनों उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत दोनों उपकेंद्रों के लिए 10-10 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर आवंटित कर दिए गए हैं, जिन्हें इसी माह स्थापित कर आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में दोनों उपकेंद्रों पर 10-10 एमवीए क्षमता के दो-दो ट्रांसफार्मर और एक-एक पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर संचालित है। अब पांच एमवीए वाले ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिससे उपकेंद्रों की कुल क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, उपकेंद्र परिसरों में पहले से ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। ऐसे में नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं आएगी और कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। क्षमता वृद्धि के बाद इंडस्ट्रियल एस्टेट व सूरजकुंड क्षेत्र के पांच हजार से अधिक घरों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या में भी काफी हद तक सुधार होगा। उमस भरी गर्मी के दौरान बार-बार बिजली की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को इससे विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि इसी महीने करा ली जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जिन ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा है, उनकी क्षमता वृद्धि की दिशा में भी कार्य कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को निर्बाध और अच्छी बिजली देना ही हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

- रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता (शहर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें