फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तय कीमत से अधिक वसूले रुपये, मकान बैनामा के बाद फिर से हो गए दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। मकान के नाम पर जालसाज प्रॉपर्टी डीलर ने 34 लाख रुपये में सौदा तय किया। तय रकम से 14 लाख रुपये अधिक वसूला। इसके बाद बैनामा करा दिया। पीड़ित ने जब दिए गए अतिरिक्त रुपये की मांग की तो उसे धमकी दी। वहीं, जबरदस्ती मकान मालकिन को घर में दाखिल करा दिया। इस मामले में एम्स पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूबा बाजार निवासी नवीन पांडेय ने एम्स थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि मकान के लिए प्रॉपर्टी डीलर अरविंद सिंह व उनकी पत्नी प्रियंका सिंह से संपर्क किया। दोनों ने महादेव झारखंडी के मकान नंबर-285 को दिखाया। मकान मालकिन फूला देवी से बातचीत कराई। मकान का सौदा 34.51 लाख रुपये में तय हुआ। अरविंद के कहने पर नवीन ने प्रियंका सिंह के खाते में 5.60 लाख, गाेरख चौधरी के खाते में 522800 और सुशीला के खाते में 4 लाख रुपये अपने बचत खाते से भुगतान किया। शेष रकम 1968200 रुपये देकर मकान बैनामा कराना था। आरोपियों ने जबरदस्ती दबाव डालकर 34.51 लाख रुपये फूला देवी के खाते में जमा कराया। इसके बाद 13 जुलाई 2021 को बैनामा करवा दिया। इसके बाद नवीन ने दलालों को दी गई अतिरिक्त रकम 1482800 रुपये वापस मांगा। इस पर आरोपियों ने गालियां और धमकी दी। इसके बाद दिसंबर 2022 को आरोपियों ने फूलादेवी व सुशीला को मकान में जबरदस्ती घुसा दिया। ताकि रुपये वापस न करना पड़े। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि नवीन की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें