फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: आधी रात सोखा बुलाकर करता था दुष्कर्म, बीमारी दूर करने के नाम पर करता था शोषण

Fri, 02 Sep 2022 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की एक ही गांव की तीन महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर बताया कि श्याम बिहारी गांव में झाड़-फूंक करता है। झाड़-फूंक के बहाने उसने तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके में बीमारी दूर करने के नाम पर एक सोखा का महिलाओं को बुलाकर आधी रात को दुष्कर्म करता था। आरोप है कि इस दौरान नशीला पदार्थ खिला देता था, जिस वजह से उन्हें कुछ पता नहीं चलता था। तीन महिलाओं की शिकायत पर कैंपियरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सोखा को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की एक ही गांव की तीन महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर बताया कि श्याम बिहारी गांव में झाड़-फूंक करता है। झाड़-फूंक के बहाने उसने तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की छानबीन की जा रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें