गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके की बीटीसी की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक शोहदा कॉलेज जाते वक्त उसे अक्सर रास्ते में परेशान करता था, लेकिन इस बार तो उसने हदें पार कर दी। शोहदे ने उसे जबरदस्ती रास्ते में रोककर बाइक पर बैठा लिया। फिर छात्रा को मानीराम बंधे पर ले गया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे तो वह भाग निकला। भागते वक्त उसने छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके की रहने वाली युवती चिलुआताल इलाके के एक कॉलेज में बीटीसी की छात्रा है। उसने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया है कि गोरखनाथ इलाके के पचपेड़वा का रहने वाला रजत चौहान अक्सर रास्ते में छेड़छाड़ करता है।
20 दिसंबर को छात्रा कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में रजत ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और फिर मानीराम बंधे पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे और आरोपी को दौड़ा लिए। खुद को घिरता देख वह वहां से भाग निकला।