मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर लटकते तार व सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। वह जब भी गोरखपुर आते हैं, इसके निर्माण के प्रगति के बारे में अफसरों से जानकारी जरूर लेते हैं। उन्हें बताया जाता है कि बिजली निगम के पोल शिफ्ट न होने के कारण सड़क का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है।
बीते दिनों सीएम ने एनएच के अफसरों को खिचड़ी मेले तक हर हाल में सड़क तैयार करने को कहा। इसके बाद डीएम खुद मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर बिजली विभाग के अभियंताओं ने कहा जहां केबल बिछाना है, उस नाली में पानी जमा है। डीएम ने तुरंत पानी निकालने का निर्देश दिया। वहीं एनएच के अधिशासी अभियंता ने कहा कि पोल हट जाएं तो हम सड़क का काम पूरा करा देंगे। काफी दिनों से अस्पताल गेट से ट्रांसफार्मर हटाने को कहा जा रहा था, नहीं हटा। डीएम के निर्देश के बाद अब जाकर ट्रांसफार्मर हटाया गया है।
बिजली निगम ने सड़क निर्माण में बाधा बने पोल भी हटवाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन काम की रफ्तार काफी धीमा है। बताया जा रहा है कि इसमें अभी एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है।
एनएच सहायक अभियंता बीएन यादव ने बताया कि बिजली निगम ने गोरखनाथ ओवरब्रिज से लेकर मंदिर के पास तक पोल को हटवा दिया है। अब मंदिर के गेट से लेकर चिकित्सालय तक पोल को हटवा दिया जाए तो सड़क का काम जल्द कर दिया जाएगा। नाली में से पानी निकालने के लिए कई स्थानों पर पंपिंग सेट लगाया गया है।