फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : एचयूआरएल में अमोनिया गैस का रिसाव...राहत एजेंसियों ने किया नियंत्रित

विज्ञापन
फर्टिलाइजर ​स्थित एचयूआरएल के गोरखपुर इकाई में ऑफसाइड एवं ऑनसाइट पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, स्वास्
विज्ञापन
- एचयूआरएल में मॉकड्रिल का हुआ आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) गोरखपुर इकाई में बुधवार को ऑन-साइट और ऑफ-साइट मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य अमोनिया गैस रिसाव जैसी आपात स्थितियों में राहत और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण देना था।
सुबह 11:50 बजे फैक्ट्री ने जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) को सूचना दी कि उनके परिसर में अमोनिया गैस रिसाव हो रहा है। फैक्ट्री ने रिसाव रोकने का प्रयास शुरू किया लेकिन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य राहत एजेंसियों की तत्काल आवश्यकता बताई। जिला ईओसी ने सभी संबंधित विभागों को मौके पर तैनात होने के लिए सूचित किया। पुलिस और यातायात विभाग ने ग्रीन कॉरिडोर प्रदान कर राहत टीमों को तेजी से मौके पर पहुंचाया। फैक्ट्री ने आसपास के क्षेत्र में नागरिकों को अलर्ट करने के लिए सायरन का उपयोग किया। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ टीम ने केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने की ट्रेनिंग दी। तीसरे सिनेरियो में अमोनिया लादे वाहन में रिसाव का परिदृश्य दिखाया गया। फैक्ट्री ने आउटर कार्डन में स्प्रिंकलर लगाए और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, अग्निशमन, आपदा मित्र आदि की मदद से रिसाव को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजस्व, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र और जेसीआई (स्वराज), भारत सेवा मिशन सहित कई विभागों और संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें