गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के खुटहन में स्थित मोबाइल टावर पर काम कर रहे टेक्नीशियन को चार युवकों ने पीट दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र में स्थित आठ टावरों पर एक कंपनी द्वारा काम किया जा रहा था, जिसमें कंपनी ने सभी कर्मचारियों को बदल दिया। उपरोक्त क्षेत्र के खुटहन में स्थित टावर पर काम कर रहे टेक्नीशियन दीपक यादव निवासी अहिरौली कुसम्ही थाना रामकोला कुशीनगर ने तहरीर दी है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम करमहा बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र निषाद अन्य तीन साथियों अशोक राय, अनिल राय, रामाज्ञा यादव के साथ कार से पहुंचे और गाली देते हुए मारने पीटने लगे, जिससे चोटें आईं। जाते समय पैसा न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों को बिना पारिश्रमिक दिए हटा दिया गया था। पुलिस मारपीट, बलवा और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है।