फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 जनवरी को दुकानें बंद रख दिल्ली कूच करेंगे गोरखपुर के मोबाइल व्यापारी, ये हैं मांगें

Tue, 07 Jan 2020 04:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
बलदेव प्लाजा में प्रेस वार्ता करते मोबाइल व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन एवं कैट के आह्वान पर 8 जनवरी को संपूर्ण भारत की मोबाइल की दुकानें बंद रहेंगी। ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों ने मात्र 3 साल के अंदर भारत के लाखों रिटेलरों के रोजगार को एफडीआई का दुरुपयोग करके चौपट कर दिया है, उक्त संबंध में 2 माह पहले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जी से ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन एवं कैट के पदाधिकारियों ने मुलाकात करके समस्याओं से अवगत कराया था। ई कॉमर्स कंपनियों की गलत व्यापारिक नीति के विरोध में बलदेव प्लाजा एवं रेती के सभी मोबाइल व्यापारियों ने बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से 8 जनवरी को मोबाइल से संबंधित सभी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। मोदी मोबाइल के निदेशक दिनेश मोदी ने बताया कि गोरखपुर से लगभग 80 दुकानदार दिल्ली रामलीला मैदान में ऑनलाइन के विरोध में आयोजित महा सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन


हमारी भारत सरकार और ब्रांड से निम्न मांगें हैं,
1- ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अनैतिक तरीके से दी जाने वाली ऑनलाइन डिस्काउंटिंग को बंद करें
2-ई-कॉमर्स कंपनियों को नियंत्रित करने के लिए एक रेगुलेटरी अथारिटी बनाई जाए ताकि यह कंपनियां FDI कानून का उल्लंघन ना करें और सबको एक जैसा व्यापार का अवसर मिले
3- फ्लिपकार्ट और अमेजन ने जो अब तक प्रेस नोट 2 का उल्लंघन कर जो FDI फंड का दुरुपयोग किया है उसकी जांच कराई जाए
4-कैश ऑन डिलीवरी  पर रोक लगाई जाए.
 5-ब्रांड ई-कॉमर्स को देने वाले अपने एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट को बंद करें और सभी के लिए सभी प्रोडक्ट सेम प्रोडक्ट- सेम टाइम- सेम प्राइस और सेम ऑफर के साथ उपलब्ध कराएं, उक्त अवसर पर दिनेश मोदी,संजय जयसवाल,मनीष नंगलिया,उत्कर्ष कट्टा,मिकी, संजय जुमानी, मिर्जा दिलशाद बेग, दिलीप जायसवाल,  सोनू श्रीवास्तव ,कुमुद रंजन अग्रवाल, शहाब आलम, विनय मिश्रा ,पियूष गुप्ता, छोटू ,जावेद आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें