फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा: गोरखपुर में शौचालय में रखे मोबाइल में रिकॉर्डिंग, वार्डेन ने रखवाया था फोन

Thu, 10 Sep 2026 02:53 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया। इस मोबाइल फोन का कैमरा ऑन था और रिकॉर्डिंग हो रही थी। आठ सितंबर की रात में बाथरूम में मोबाइल रखे होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Mobile phone found in girls hostel bathroom - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिलने से मंगलवार देर रात हड़कंप मच गया। एक छात्रा की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी और कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


छात्रा ने आरोप लगाया कि बाथरूम में छिपाकर रखे गए मोबाइल से छात्राओं की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल में करीब 20 कमरों में 26 छात्राएं रहती हैं। 

इनमें शहर के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं के अनुसार, आठ सितंबर की रात एक छात्रा बाथरूम गई थी। इसी दौरान उसकी नजर टीन शेड में फंसे मोबाइल पर पड़ी। 
विज्ञापन

चालू था मोबाइल का कैमरा
मोबाइल का कैमरा चालू था और उसका रुख शौचालय की ओर था। छात्रा ने पहले अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया और फिर अन्य छात्राओं को जानकारी दी। मोबाइल की जांच करने पर उसमें कुछ छात्राओं के बाथरूम में होने के वीडियो मिलने का दावा किया गया। 

 

इसके बाद छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। रात करीब 12 बजे पुलिस टीम हॉस्टल पहुंची। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कुछ छात्राओं ने अपने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।

वार्डेन ने बताई ये वजह
पुलिस की पूछताछ में हॉस्टल की वार्डेन ने मोबाइल बाथरूम में रखने की बात स्वीकार की। उनका कहना था कि छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड डालने को डस्टबिन रखा गया है लेकिन इसके बावजूद कुछ छात्राएं पैड इधर-उधर फेंक देती थीं। इसी वजह से गंदगी की स्थिति का पता लगाने के लिए मोबाइल को रात करीब 10 बजे रिकॉर्डिंग मोड में रखे जाने की बात उन्होंने बताई। 

 

वार्डेन ने पुलिस को यह भी कहा कि उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल बताए जा रहे वीडियो की भी जांच की जाएगी। हॉस्टल संचालिका कई वर्षों से किराये के मकान में हॉस्टल चलाती हैं। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि इससे पहले ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।- निमिष पाटील, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें