फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अच्छी रैंक व ग्रेड दिलाने में विश्वविद्यालयों की मदद करेगा MMMUT, देंगे मार्गदर्शन

Wed, 19 Oct 2022 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

MMMUT कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश कैडर फार रैंकिंग एक्रिडिटेशन मेंटरशिप की टीम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। इस जिम्मेदारी को निभाने के विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। उपक्रम के निदेशक मंडल में प्रो. गोले का शामिल होना भी विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैक से ‘ए’ ग्रेड हासिल कर चुके मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) को शासन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एमएमएमयूटी अन्य विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रैंक और नैक मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड हासिल करने में मार्गदर्शन करेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय को राजभवन के दिशा निर्देश पर शासन की ओर से गठित उत्तर प्रदेश कैडर फार रैंकिंग एक्रिडिटेशन मेंटरशिप (उपक्रम) की टीम में शामिल किया गया है। टीम में प्रदेश के 11 विश्वविद्यालयों को जगह दी गई है।

मदन मोहन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एक मात्र तकनीकी विश्वविद्यालय है, जिसे इस टीम में शामिल किया गया है। 16 अक्टूबर को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने ‘उपक्रम’ की शुरुआत की। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में सेंटर का नोडल ऑफिस बनाया गया है।
विज्ञापन

 
‘उपक्रम’ यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य के उच्च शैक्षणिक संस्थान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षिक चमक बिखेरें। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और शोध को बढ़ाया देने की जिम्मेदारी भी होगी।

 

विज्ञापन

प्रो गोले बने ‘उपक्रम’ के रैंकिंग निदेशक

एमएमएमयूटी को नैक का ‘ए’ ग्रेड दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. विट्ठल एल गोले को ‘उपक्रम’ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें निदेशक रैंकिंग बना गया है।

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश कैडर फार रैंकिंग एक्रिडिटेशन मेंटरशिप की टीम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। इस जिम्मेदारी को निभाने के विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। उपक्रम के निदेशक मंडल में प्रो. गोले का शामिल होना भी विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें