फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय को अब एकेटीयू की कमान, तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

Sun, 14 May 2023 04:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मूल रूप से चारपानी, कौड़ीराम के रहले वाले प्रो. जेपी पांडेय को जुलाई 2020 में एमएमएमयूटी का कुलपति नियुक्त किया गया था। वे इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के आचार्य हैं।
विज्ञापन
प्रो. जेपी पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रो. पांडेय का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मूल रूप से चारपानी, कौड़ीराम के रहले वाले प्रो. जेपी पांडेय को जुलाई 2020 में एमएमएमयूटी का कुलपति नियुक्त किया गया था। वे इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के आचार्य हैं।उन्होंने राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय फैजाबाद से 1987 में बीटेक की डिग्री और पीएचडी की उपाधि लखनऊ विश्वविद्यालय से हासिल की। प्रो. पांडेय के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को नैक की ए प्लस ग्रेड हासिल हुई थी। वहीं, कैंपस सलेक्शन में भी पिछले वर्ष एक हजार से ज्यादा छात्रों को नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें