फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में विद्यार्थियों को सिखाए रोजगार के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल सिखाने के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एक निजी ऑॅटोमोबाइल कंपनी और एक फाउंडेशन के सहयोग से चले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 36 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राज कमल मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, टीमवर्क, पेशेवर व्यवहार, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण कौशल की जानकारी दी। संवादात्मक सत्रों और समूह गतिविधियों के जरिये उन्हें उद्योग जगत की अपेक्षाओं और कार्यस्थल की जरूरतों से परिचित कराया गया।
प्रशिक्षण में तकनीकी दक्षता के साथ संचार कौशल और सहयोगात्मक कार्यशैली के महत्व पर जोर दिया गया। बताया गया कि रोजगार पाने और पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के लिए इन कौशलों का विकास जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने की। समन्वयन सहायक आचार्य डॉ. स्वप्निता श्रीवास्तव, डॉ. विपुल नारायण और सह-आचार्य डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें