फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैंसर से बचाव को एमएमएमयूटी ने बढ़ाया कदम, 151 छात्राओं का टीकाकरण

Fri, 18 Sep 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने अपने सामाजिक सरोकार और संस्थागत उत्तरदायित्व को स्वास्थ्य पहल से जोड़ा है। गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 34 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। तीन चरणों में अब तक 151 लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। अभियान में कैंपस की छात्राओं के साथ गोद लिए गांव की छात्राओं को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक व सीईओ मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता ने अभियान का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को एचपीवी संक्रमण और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में टीकाकरण की भूमिका बताई। एम्स के सामुदायिक व पारिवारिक चिकित्सा विभाग के प्रो. डॉ. आनंद दीक्षित ने पहली लाभार्थी को वैक्सीन लगाकर तीसरे चरण की शुरुआत की।
पहले चरण में 45 और दूसरे चरण में 72 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। दूसरे चरण में 61 एमएमएमयूटी की छात्राओं के अलावा गोद लिए गांव की 11 छात्राओं को भी वैक्सीन दी गई। अभियान महिला कल्याण व उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ और विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र ने एम्स गोरखपुर व मालवीय एल्युमिनाई एसोसिएशन के सहयोग से चलाया। कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा के मार्गदर्शन में चले अभियान में डॉ. मीनू, डॉ. रीना बंका, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. पूजा लोहिया, डॉ. ज्योति और डॉ. भारती शुक्ला ने योगदान दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें