फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग छह अक्तूबर से, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

Mon, 28 Sep 2020 04:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छह अक्तूबर से काउंसिलिंग शुरू होगी और 24 अक्तूबर तक चलेगी। 26 अक्तूबर को दस्तावेजों का अंतिम सत्यापन होगा। 29 अक्तूबर को सीट आवंटन की पहली सूची जारी की जाएगी। सीट आवंटन शुल्क जमा कर दो नवंबर तक प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए सीट आवंटन की दूसरी सूची चार नवंबर को जारी होगी और छह नवंबर तक प्रवेश लेना है। सीट आवंटन की तीसरी सूची आठ नवंबर को जारी होगी और 10 नवंबर तक प्रवेश लेना है। सीट आवंटन की चौथी सूची 12 नवंबर को जारी की जाएगी। प्रवेश 12 से 16 नवंबर के बीच लेना होगा। इसके बाद अगर सीट बचती है तो उसकी जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी।
 
एक अक्तूबर को जारी होगी आरक्षण वार सीटों की सूची
एमएमएमयूटी में बीटेक प्रथम वर्ष की निर्धारित सीटों की सूची आरक्षण के हिसाब से ब्रांच के अनुसार एक नवंबर को जारी की जाएगी। जिसे अभ्यर्थी एमएमएमयूटी की वेबसाइट पर देख सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें