फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एमएमएमयूटी के पूर्व छात्र देवेश चंद्र बने मिजोरम के पुलिस महानिदेशक, 1991 में हासिल की थी ये डिग्री

Mon, 17 Jan 2022 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने वर्ष 1991 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई) की डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
मिजोरम राज्य का पुलिस महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के पूर्व छात्र देवेश चंद्र श्रीवास्तव को मिजोरम राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। हाल ही में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में देवेश चंद्र श्रीवास्तव को यह नियुक्ति मिली है। इस उपलब्धि पर एमएमएमयूटी के शिक्षकों एवं पुरातन छात्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

विज्ञापन


देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने वर्ष 1991 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई) की डिग्री हासिल की थी। स्नातक करने के बाद देवेश चंद्र का चयन प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था।

मिजोरम का पुलिस महानिदेशक बनाए जाने के पूर्व वे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी), संयुक्त आयुक्त (लाइसेंसिंग) सहित इंटेलिजेंस ब्यूरो, एवं ओ एनजीसी (प्रतिनियुक्ति पर) में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें