फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिछले वर्ष के मुकाबले रैंकिंग में बेहतर हुआ गोरखपुर विश्वविद्यालय का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया-2027 में 1101-1200 रैंक बैंड में जगह बनाई है। वहीं, क्यूएस दक्षिण एशिया रैंकिंग में 16.3 के समग्र स्कोर के साथ 354वां स्थान हासिल किया है। ऑल इंडिया में विश्वविद्यालय को 194वीं और उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पांचवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

रैंकिंग में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर हुआ है। पीएचडी धारक शिक्षकों के मानक पर विश्वविद्यालय को 89.3 अंक मिले हैं। इस श्रेणी में क्षेत्रीय स्तर पर 315वीं रैंक हासिल हुई है। इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क में 27.7, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात में 18.2 और अकादमिक प्रतिष्ठा में 16.7 अंक मिले हैं। शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने वर्ष 2020 से 2024 के बीच स्कोपस इंडेक्स में 919 शोध पत्र प्रकाशित किए। वहीं, 2020 से 2025 के बीच इन शोध पत्रों को कुल 8480 साइटेशन मिले।

यह उपलब्धि शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विश्वविद्यालय शोध की गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग और शैक्षणिक उत्कृष्टता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में शोध प्रकाशनों की गुणवत्ता, अकादमिक एवं नियोक्ता प्रतिष्ठा और वैश्विक संस्थानों के साथ साझेदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. केपी सिंह, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें