फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : गोविवि के वाणिज्य संकाय में होगी मतों की गिनती, जानिए कब होगी गणना

Sun, 29 Nov 2020 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए इस बार गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतों की गिनती होगी। इसके पहले शिक्षक और स्नातक एमएलसी के लिए बौद्ध संग्रहालय में मतगणना होती थी। एक दिसंबर को मतदान होगा जबकि तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी। कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईजी राजेश डी. मोडक, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने शनिवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां जांची।
विज्ञापन


इस दौरान पार्किंग सुविधा, प्रत्याशियों व उनके एजेंटों के प्रवेश आदि को लेकर उन्होंने कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। इसी तरह पूरी गणना प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। मतदान के समय पोलिंग स्टेशनों पर वीडियोग्राफी एवं वेबकास्टिंग कराई जाएगी।

पांच मंडलों के 17 जिलों में 198 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां 40164 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देते समय बहुत सी सावधानियां बरतनी होंगी। थोड़ी सी चूक हुई तो मतदाता का वोट अवैध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

मतपत्र पर उम्मीदवार के नाम के सामने पीठासीन अधिकारी से मिले स्केच पेन से अंग्रेजी, रोमन या फिर हिंदी में 1, 2 या 3 के अंक लिखने होंगे। मसलन पहली पसंद के उम्मीदवार के सामने 1, दूसरी के 2 और फिर तीसरी वाले के लिए 3 लिख सकते हैं। उम्मीदवार के नाम के आगे तय कॉलम में ही अंक लिखने हैं। यही नहीं अगर पीठासीन अधिकारी के अलावा अपनी या फिर किसी भी और पेन से अंक लिखा तो भी वोट अवैध हो जाएंगे।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के मतदान के लिए तैनात कर्मचारियों को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम एनेक्सी भवन सभागार में संपन्न हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें