सफाई करते नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित एक सप्ताह का कार्यक्रम (सेवा सप्ताह) चलाया जा रहा है। इसके के अंतर्गत बुधवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के अगुवाई में मानबेला वार्ड के बंगला गांव में सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान चौराहों और गलियों की सड़कों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफ करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। वहीं नगर विधायक ने दो घंटे तक उपस्थित रहकर खुद सफाई की। नगर विधायक ने कहा कि स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते रहना ही हमारा संकल्प है।