भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए गंभीर एवं आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा विधानसभा की क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव ने अपने क्षेत्र की जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को और अधिक मजबूत किया है।
उन्होंने मास्क, सैनेटाइजर, थर्मल स्कैनर व अन्य आवश्यक आइटम उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति प्रदान करने का लिखित पत्र दिया है।