कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत 16 जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं गोरखपुर में लॉकडाउन के दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे से गोरखनाथ मंदिर के राम दरबार में रामचरितमानस का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान संतो द्वारा यज्ञशाला में दोनों वक्त हवन भी किया जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी ने दी है।