फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य बने मियां साहब, लोगों दी बधाई

Fri, 05 Mar 2021 09:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मियां साहब। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का चुनाव सात मार्च को है लेकिन इसी बीच गुरुवार को मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन मियां साहब सैयद अदनान फर्रुख शाह लगातार तीसरी बार बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं। उनका निर्वाचन मुतवल्ली कोटे के तहत हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का दिन था। मुतवल्ली कोटे के दो सदस्यों के लिए केवल मियां साहब व जुफर अहमद फारुकी ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इसी के साथ मियां साहब का निर्विरोध सदस्य चुना जाना तय हो गया।

देर शाम जैसे ही यह खबर शहर में पहुंची उनके शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी का इजहार कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। मियां साहब ने सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। मियां साहब के गोरखपुर शहर में आगमन पर कई संगठनों ने स्वागत की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें