जोड़ बैंक आग सहजनवा के घघसरा स्थित पीएनबी में लगी आग कई सवाल भी खड़ा कर रही है। जिस तरह से आग पर काबू पाने में फायर विभाग के कर्मचारियों को तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और सिर्फ दस्तावेज ही जले यह कई सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि सीएफओ डीके सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि आग शार्ट सर्किट से लगा है। बाकी अभी अन्य बिंदुओं पर जाँच की जा रही है।