रोते-बिलखते परिजन व घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगढ़िया पुल के पास पवह नाले में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नयनसर टोला भरतपुर निवासी हसबुद्दीन (55) के रूप में हुई। वह बीते बुधवार को घर से लापता हुआ था। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छानबीन में लगी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगढ़िया पुल के पास पवह नाले में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पानी में दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकलवाए। थोड़ी देर बाद मृतक की शिनाख्त हुई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त हसबुद्दीन निवासी ग्रामसभा नयनसर टोला भरतपुर के रूप में की। बताया जाता है कि वह बीते बुधवार की सुबह घर से निकला फिर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी।