कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को दूसरे समुदाय के दो लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बेहोशी की हालत में पीएचसी उरुवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
युवक का आरोप है कि उसके गांव के ही दो युवक चाचा-भतीजा हैं। आए दिन उसकी मौसेरी बहनों के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान करते हैं। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे गांव की पुलिया के पास दोनों चाचा-भतीजा आकर मौसी की लड़कियों के बारे में दुष्प्रचार करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद