- राजघाट थाना क्षेत्र की घटना, पुरानी रंजिश में हुई घटना
गोरखपुर। राजघाट इलाके के बसंतपुर में मंगलवार की रात मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से परिवार घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार मनबढ़ों के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
राजघाट इलाके के बसंतपुर में घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। 45 वर्षीय राम अवध मदरसा चौराहे से चिकन लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे शिव मंदिर के पास सौदागर मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे लाखन डोम, उसके भाई तासर, बेटा गोलू और पत्नी ने उन्हें घेर लिया। चारों ने मिलकर राम अवध की पिटाई की। इसी दौरान लाखन डोम ने चाकू निकालकर राम अवध के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रामअवध के बेटे राधेश्याम ने केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश चल रही है।