गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के झुगियां बाजार में प्रापर्टी डीलर छोटू प्रजापति पर फायरिंग कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह और उसके साथियों का पीछा कर रही पुलिस से मुठभेड़ हो गया। पुलिस की गोली से विपिन सिंह घायल हो गया लेकिन इसी दौरान उसने पिपराइच के जंगल छत्रधारी में छोटू प्रजापति के साथी अरुण निषाद के भाई दीपचंद निषाद को गोली मार दी।
पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाश द्वारा मारी गई गोली से ग्रामीणों के बीच से आदित्य शर्मा घायल हो गया। आदित्य और दीपचंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जबकि घायल बदमाश विपिन सिंह को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है, उसके पेट में गोली लगी है। घायल बदमाश के पास दो पिस्टल बरामद की गई है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह, लॉक डाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। मंगलवार को देर शाम अपने साथियों के साथ झुगिया में छोटू प्रजापति पर हमला करने पहुंच गया। छोटू नहीं था तो उसके घर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका पीछा शुरू किया।
इस दौरान वह पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी, टोला शाहगंज निवासी प्रापर्टी डीलर अरुण निषाद के घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगा, उनके भाई दीपचंद निषाद (35) के हाथ में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद विपिन अपने साथियों के साथबाइक से भाग रहे थे। ग्रामीणों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।