शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में सोमवार देर रात शरारती तत्वों ने एक व्यापारी की बाइक और स्कॉर्पियो में आग लगा दी। धुआं और जलने की तेज दुर्गंध से व्यापारी की नींद खुली। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
व्यापारी ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पादरी बाजार पुलिस चौकी पर प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार निवासी व्यापारी मनोज जायसवाल की पुलिस चौकी के पास किराना की दुकान है। उनका मकान जहां साप्ताहिक बाजार लगता है, वहां स्थित है।