उधर, शाहपुर इलाके के आदित्यपुरी निवासी जयंत कुमार पांडेय गोरखपुर यांत्रिक कारखाना मील राइट शाॅप से एमसीएम पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे घर से टहलते हुए एक मकान के सामने फूल तोड़ रहे थे, उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटनाओं का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।