फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सहजनवां थाने के पास बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 01 Jan 2022 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इस घटना से महिला हैरत में पड़ गई। बदहवास हाल में थाने पहुंची तो पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेखौफ बदमाश गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने के चौराहे पर महिला का पर्स लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद महिला दहाड़ मार कर रोने लगी। पुलिस को महिला ने बताया कि पर्स में मंगलसूत्र, कान का झाला, नगदी और मोबाइल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सहजनवां के जोगीयाकोल निवासी महिला चिंटू सिंह पत्नी रमेश सिंह बाजार में खरीदारी करने आयी थी। शुक्रवार शाम को वापस घर जाने के लिए थाने के चौराहे पर पहुंची। उसी समय दो युवक उससे मिले। दोनों ने बातों में उलझा लिया। इसी बीच एक ने महिला का पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया और थाने के चौराहे के बगल से बने सर्विसलेन से दौड़कर फरार हो गए।

इस घटना से महिला हैरत में पड़ गई। बदहवास हाल में थाने पहुंची। सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना टप्पेबाजी की लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें