फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बनकर बदमाशों ने मौलाना को चलती बाइक से दिया धक्का, लूट लिए पंद्रह हजार रुपये

Thu, 27 Feb 2020 07:45 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र के करही मदरसा के एक मौलाना से बुधवार की रात पुलिस कर्मी बनकर दो बदमाशों ने 15000 रूपये लूट लिया। बाद में मौलाना की बाइक को धक्का देकर नीचे गिरा भी दिया। जिससे मौलाना की बाइक पर पीछे बैठे दूसरे दिव्यांग मौलाना के दाए पैर की हड्डी टूट गई। घायल मौलाना का गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के करही गांव स्थित मदरसा हिदायतुल उलूम के मकतब का निर्माण हो रहा हैं। मकतब निर्माण के लिए लोगों से चंदा के रुप में पैसा जुटाया जा रहा हैं। बुधवार की शाम छह बजे नमाज मगरिब के बाद रात आठ बजे तक नाजिम मौलाना शमशुज्जोहा व मौलाना मतीउल्लाह ने करही गांव के पूरब मोहल्ला की मस्जिद में चंदा एकत्र किया।

नाजिम मौलाना शमशुज्जोहा ने बताया कि गांव के पूरब मोहल्ला मस्जिद से रात नौ बजे चंदा इकट्ठा करके अपनी बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान गांव के मस्जिद से दो सौ मीटर पूरब सड़क के मोड़ पर दो युवकों ने उनकी बाइक रोकवा लिया। दोनों युवक खुद को पुलिस कर्मी बताकर पूछताछ की और उनकी तलाश भी ली।
विज्ञापन


आरोप है कि मकतब निर्माण के लिए चंदे से जुटाए 15000 रुपये ले लिया। मौलाना ने बताया कि थाने पर ले जाने की बात कहकर एक युवक उसकी बाइक पर पीछे बैठ गया और थाने पर चलने की बात की। दूसरा युवक बाइक से पीछे- पीछे आ रहा था। मदरसा के करीब मोड़ पर जैसे ही बाइक पहुंची,वैसे ही उसकी बाइक पर पीछे बैठा युवक उसे धक्का देकर गिरा दिया।

उसके बाद पीछे - पीछे चल रहे दूसरे युवक बाइक से दोनों उसरा शहीद की तरफ भाग निकले। आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मी बन कर उससे 15 हजार रूपये नगदी लेकर भाग गए। उनकी बाइक से गिरने से दिव्यांग मौलाना मतीउल्लाह के पैर की हड्डी टूट गई। घायल मौलाना का गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा।

मौलाना मतीउल्लाह पहले से दांए पैर से दिव्यांग हैं। एक बार फिर उसी पैर की हड्डी टूट जाने से उनके समक्ष संकट खडा हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी हैं। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि कि मामले की जानकारी नही हैं। तहरीर मिलने फर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें