फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ओपीडी खत्म करने के बाद 20 मिनट तक योग करेंगे डॉक्टर, तनाव से मिलेगी मुक्ति

Thu, 27 Feb 2020 07:23 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
ओपीडी खत्म करने के बाद योगा करेंगे डॉक्टर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में काम का बोझ और मरीजों की बढ़ती संख्या डॉक्टरों का तनाव बढ़ा रही है। तनाव से मुक्ति और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए अब डॉक्टर ओपीडी खत्म करने के बाद 20 मिनट तक योग करेंगे। एसआईसी की पहल पर सभी डॉक्टरों ने योग करने पर सहमति भी जता दी है। इसके लिए योग प्रशिक्षक की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन


सरकारी जिला अस्पतालों में प्रतिदिन हजारों मरीज ओपीडी में दिखाने आते हैं। यह संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मरीजों की बढ़ रही भीड़ व डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। काम के दबाव में आए डॉक्टर अक्सर लंबी छुट्टी पर चले जा रहे हैं।

विभाग का मानना है कि तनाव की वजह से ही डॉक्टर यह कदम उठा रहे हैं। ऐसे में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में योग प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे, जो ओपीडी खत्म होने के बाद 20 मिनट तक योग सिखाएंगे।   
विज्ञापन


एसआईसी डॉ. एके सिंह ने कहा कि योग से तनाव कम होता है। डॉक्टरों के बढ़े हुए काम को देखते हुए तनाव कम करने के लिए योग का सहारा लिया जाएगा। ओपीडी खत्म होने के बाद सभी डॉक्टर जिला अस्पताल में 20 मिनट तक योग करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें