फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महज मोबाइल लूटने के लिए बदमाशों ने की थी ऑटो चालक की हत्या

Thu, 30 Mar 2023 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में खजनी इलाके के बेलभदराचक निवासी ऑटो चालक रामसिंह यादव की हत्या बदमाशाें ने महज मोबाइल फोन लूटने के लिए कर दी थी। तीन बदमाशों ने मिलकर मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिकरीगंज क्षेत्र के कासिमपुर जिगिनी निवासी सोनू और गगहा क्षेत्र के देउदबीर गांव निवासी मंगरू के रूप में हुई। तीसरा आरोपी बेलीपार क्षेत्र का कसिहार निवासी संजय पहले से जेल में है। पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया।

एसपी ने बताया कि रामसिंह यादव ऑटो चलाकर परिवार का जीवन यापन करता था। तीन मार्च की सुबह खजनी क्षेत्र के कटया सुरैनी गांव के सिवान में ऑटो में उसकी लाश मिली। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में जुटी थी। रामसिंह यादव के मोबाइल फोन से बदमाशों का लोकेशन मिलने पर आरोपियों की पहचान कर ली।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के डर से जेल चला गया संजय
गिरफ्तारी के डर से घटना में शामिल तीसरा आरोपी पुराने मामले में जमानत निरस्त कराकर जेल चला गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल तीसरे हत्यारोपी संजय की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। इसकी भनक लगते ही वह पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया। घटना में शामिल बाइक मंगरू की थी। सोनू पर पहले से सिकरीगंज थाने में लूट का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें