फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश: देवरिया से छात्र को अगवा कर तरकुलहा के पास फेंका, घायल का पुलिस ने कराया इलाज

Wed, 15 Dec 2021 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चौरीचौरा (गोरखपुर)।

सार

बदमाशों ने छात्र को अगवा कर दिनभर उसकी पिटाई की। विरोध करने पर तरकुलहा के पास फेंककर भाग गए। घायल छात्र को देख आस-पास के लोगों ने पुलिस की सूचना दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के चौरिया जोगम निवासी 9वीं क्लास के छात्र निशांत सिंह का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। रास्ते भर पिटाई करने के बाद उसे शाम को पांच बजे के करीब चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा के पास घायल अवस्था में फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के चौरिया जोगम निवासी प्रमोद सिंह के बेटे निशांत सिंह (17) का वैन सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। निशांत सिंह ने बताया कि वह बदमाशों को नहीं पहचानता। वे तीन थे। मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। रास्ते भर वह उसकी पिटाई करते रहे। विरोध करने पर तरकुलहा के पास फेंककर भाग गए। लोगों की मदद से उसने घटना की सूचना परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे परिजन निशांत को लेकर सीएचसी चौरीचौरा पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ उसका इलाज कराया। चौरीचौरा के एसएसआई मनोज यादव ने बताया कि छात्र को सीएचसी में इलाज के लिया लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें