फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर बगीचे में छोड़कर फरार हो गए बदमाश

Wed, 15 Sep 2021 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सोमवार रात युवती को उसके घर से उठाकर ले गए थे तीन बदमाश। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू किया आरोपियों की तलाश।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां बेलघाट इलाके के एक गांव से 18 साल की युवती को सोमवार रात तीन लोगों ने उसके घर से अपहरण कर लिया। बगीचे में ले जाकर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार को युवती ने पुलिस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम घर में घुसकर चोट पहुंचाने, शादी को विवश करने के लिए अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की धारा में शातिर बदमाश लालजी केवट, राजाराम और अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात युवती अपने घर में सोई थी। आरोप है कि रात में लालजी केवट, राजाराम और अनिल युवती को उसके घर से मुंह दबाकर उठा ले गए और एक बगीचे में उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। युवती के बेहोश होने पर उसे छोड़कर फरार हो गए। दो-तीन घंटे बाद घरवालों की नींद खुली तो युवती की तलाश शुरू की।

इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से युवती के घर फोन आया और बताया गया कि तुम्हारी लड़की बगीचे में है। घरवाले बाग में पहुंचे तो युवती बेहोश पड़ी थी। मुंह पर पानी डालने पर होश में आई तो आपबीती बताई। उसी रात 112 नंबर पर सूचना दी गई थी, मगर घरवालों ने तहरीर नहीं दी। मंगलवार को परिजनों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी लालजी केवट आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर अंबेडकर नगर जिले का शातिर अपराधी हैं। उसके खिलाफ इन जिलों के कई थानों में तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट गैंगस्टर में जेल जा चुका है। थानेदार बेलघाट दिनेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें