गोरखपुर। तेलंगाना राज्य के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बृहस्पतिवार को आएंगे। वह 17 को हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर तेलंगाना के लोकभवन से मिनट्स जारी हो गया है।
राज्यपाल बृहस्पतिवार को हैदराबाद से फ्लाइट से दोपहर 1:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर जाएंगे। वहां से शाम पांच बजे पूर्व विधायक शीतल पांडेय के तारामंडल के गौतम विहार कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचेंगे। शीतल पांडेय के बेटे का पिछले दिनों निधन हो गया था। वह वहां जाकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे। वहां से शाम करीब छह बजे सरस्वती विद्या मंदिर बालक इंटर कॉलेज,उत्तरी गेट गोरखनाथ रोड पहुंचेंगे। वहां लालगंज, आजमगढ़ के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की पत्नी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल शुक्रवार को दोपहर 1:20 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।