फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा, 21 को नोटिस

Thu, 16 Apr 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अपर नगर आयुक्त कार्यालय की ओर से मोहल्ला झुंगिया स्थित करीब 2.108 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा करने वाले 21 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


नोटिस के अनुसार, गाटा संख्या 95, 16, 97 व 98 की भूमि की पैमाइश कर सीमांकन किया गया, जिसमें कई लोग पक्का मकान, टीनशेड आवास और गौशाला बना लिए हैं। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि नगर निगम ने सभी कब्जेदारों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने या अपना पक्ष प्रस्तुत करने का मौका दिया है। निर्धारित समय में कार्रवाई न करने पर नगर निगम की ओर से बलपूर्वक कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें