फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को सस्ते दर पर मिलेगा शैक्षिक लोन, इन खास विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Fri, 25 Jun 2021 01:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

प्रोफेशनल या जॉब ओरिएंटेड कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी बीस लाख रुपये तक ले सकते हैं लोन
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रोफेशनल और जॉब ओरिएंटेड पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी कम ब्याज दर पर बीस लाख रुपये तक का शैक्षिक लोन हासिल कर सकते हैं। अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधा मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन धर्म के गरीबी रेखा से नीचे और आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार के विद्यार्थी ले सकते हैं।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि प्रोफेशनल कोर्स या जॉब ओरिएंटेड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले उन्हीं विद्यार्थियों विद्यार्थियों को लोन मिलेगा, जिनका चयन खुली प्रतियोगिता परीक्षा में हुआ हो। शहरी क्षेत्र के ऐसे विद्यार्थी जिनके परिवार की आर्थिक आय 1.20 लाख रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी के परिवार की आय 98000 रुपये से कम हो तो वह लोन लेने के पात्र हैं। इन्हें तीन प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज दर पर शैक्षिक कर्ज उपलब्ध होगा।

यदि किसी विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा से अधिक है, लेकिन आठ लाख रुपये से कम है तो वह भी शैक्षिक लोन लेने के पात्र होंगे। ऐसे विद्यार्थियों को पांच फीसदी प्रतिवर्ष की ब्याजदर पर लोन दिया जाएगा। शैक्षिक लोन लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन और सभी जरूरी दस्तावेज के साथ उप्र अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम के लखनऊ मुख्यालय स्थित कार्यालय 746, सातवां तल जवाहर भवन अशोक मार्ग या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोरखपुर में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें