उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के सरनजीत गांव में बुधवार शाम मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। इस दौरान एक किशोरी की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, सरनजीत गांव निवासी अनूप दुबे की पुत्री गायत्री (12) बुधवार शाम घर के बगल में खेल रही थी। इसी दौरान मिट्टी की दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला। मगर तब तक गायत्री की मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत के बाद से ही गांव में मातम छा गया है।