फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप की डांट से नाराज किशोरी ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव

Sat, 17 Oct 2020 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के उग्रसेनपुर (पोखरनी) में शुक्रवार की देर रात अपनी माता-पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने छत की कुंडी से लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी पवन कुमार शुक्ल पोखरनी चौराहे के पास मकान बनवाकर सपरिवार रहते हैं। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पवन व उनकी पत्नी ने 13 वर्षीय बेटी रागिनी को डांट दिया। नाराज रागिनी छत पर चली गई।

देर रात जब परिजनों ने रागिनी का कमरा बंद देखा तो खटखटाने से दरवाजा अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने प्रधान रामलखन उपाध्याय को बुलाया। प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में हलका दारोगा तरुण शुक्ल ने नट-बोल्ट ढीला कर दरवाजा खोला तो रागिनी कुंडी में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी मिली।
विज्ञापन


तत्काल थाना प्रभारी सतानंद पांडेय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें