फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली को लेकर मां ने लगाई फटकार, नाराज बेटी ने कर ली खुदकुशी

Mon, 02 Nov 2020 06:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध बेटी ने कमरे में सीमेंट सीट में लगे लोहे के पाइप में दुपट्टे के सहारे लटकर खुदकुशी कर ली। मजदूरी करके वापस मां घर लौटी तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना महुली क्षेत्र के रजनौली गांव की है।   

विज्ञापन


क्षेत्र के रजनौली गांव निवासी पप्पू राजभर की 12 वर्षीय बेटी रूली बगल गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती थी। सोमवार को घर के अंदर कमरे में सीमेंट शीट में लगे लोहे की पाइप से दुपट्टे के सहारे उसकी लटकती लाश मिली।

पीड़ित मां सुदामा देवी जब घर के कमरें में पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मां के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए। पीड़ित मां ने बताया कि सुबह भोजन बनाने की बात को लेकर उन्होंने पुत्री रूली को डांट फटकार लगाया था। उसके बाद वह भवन निर्माण में मजदूरी करने चली गई थी। जबकि घर पर सिर्फ बेटी रूली थी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वापस लौटी तो बेटी सीमेंट सीट में लगे लोहे की पाइप से लटक रही थी। सूचना पर एसएसआई मनोज कुमार त्रिपाठी, एसआई राजेश मिश्र, पारस नाथ यादव, शैलेंद्र उपाध्याय, पप्पू सिंह, अनिल सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग की, लेकिन मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में पूछने पर एसएसआई मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें